Published On : Sat, Feb 17th, 2018

पूरी बाजू की कमीज कंगन, अंगूठी, झुमका भी नहीं चलेगा नीट परीक्षा में

Advertisement

नागपुर: पूरी बाजू की कमीज या ऊंची एड़ी की सैंडिल पहनकर आने वाले परीक्षार्थी नीट (नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) में नहीं बैठ पाएंगे. ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री ही नहीं मिल पाएगी. अंगूठी, झुमके, चेन जैसे जेवरात को प्रतिबंध कर दिया गया है. देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीबीएसई की ओर से नीट 6 मई को आयोजित की जाएगी. सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, परीक्षा केंद्र के अंदर जिन चीजों के लाने पर प्रतिबंध रहेगा, उसकी सूची भी जारी कर दी गई है. सीबीएसई ने परीक्षार्थियों के लिए जो ड्रेस कोड लागू किया है, उसके अनुसार परीक्षा में लाइट कलर की हाफ बाजू की कमीज ही पहनकर आना होगा. कमीज के बटन भी छोटे होने चाहिए .

बटन बड़े होने पर या उसमें ब्रोच, फूल, बैज होने पर परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं आने दिया जाएगा. आधी बाजू की कमीज के साथ पतलून या सलवार ही पहनी जा सकेगी. यदि कोई परीक्षार्थी परंपरागत पोशाक में आता है तो उसे इसकी सूचना एक घंटा पहले देनी होगी, ताकि उसकी जांच ठीक प्रकार से की जा सके.

ऊंची एड़ी के सैंडिल या जूते पहनकर आने पर एंट्री नहीं मिलेगी. किसी भी तरह की मुद्रित या लिखित सामग्री, पैंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, पेन ड्राइव, इरेजर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड आदि पहनकर आने पर भी एंट्री नहीं मिल पाएगी . टोपी, बेल्ट, बटुआ, हैंडबैग, घड़ी/कलाई घड़ी, कैमरा, पानी की बोतल आदि पर भी प्रतिबंध रहेगा. कंगन, अंगूठी, झुमका, कान के बुंदे, पिन, चेन, हार, पेंडेंट, बैज व ब्रोच पहनकर आने पर भी एंट्री नहीं मिलेगी .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.