Published On : Sun, Jul 29th, 2018

प्रशासन कब भरेगा सड़कों के गड्ढे

Advertisement

नागपुर: कांगेसनगर चौक से लेकर अजनी रेलवे स्टेशन के आगे तक नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मार्ग पर सड़क पर दर्जनों बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जो बारिश के पानी से और भी गहरे होते जा रहे हैं. इससे यातायात के दौरान वाहन गड्ढों में फंस कर गिर रहे हैं. लेकिन प्रशासन इन्हें भरने में कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिससे मार्ग पर जानलेवा हादसे के होने का खतरा काफी बढ़ गया है.

पास ही स्थित एक कालेज के विद्यार्थियों को इन समस्याओं का सामना हर रोज करना पड़ रहा है. मेट्रो निर्माण कार्य के चलते छात्रों को कालेज तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन के पास से कांग्रेसनगर के भीतर की गली से घूमकर जाना पड़ रहा है. करीब साल भर से भी अधिक समय से चालू निर्माण कार्य के कारण नागरिकों को यातायात के लिए काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है. वहीं सड़क पर मौजूद गड्ढों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.

इसके अलावा कांग्रेसनगर टी पाइंट की सड़क की हालत और भी खस्ता है. ठीक चौक पर ही सड़क के बीचोबीच काफी समय से एक लंबा गड्ढा हो गया है. बारिश के पानी डामर पूरी तरह निकल रहा है और सड़क पर गिट्टी फैली हुई है.

रात में स्ट्रीट लाइट का उजाला कम पड़ने से चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं और आए दिन लोग गिर रहे हैं. वहीं पास ही में एक गटर लाइन कई महीनों से लीकेज है और सड़क किनारे अक्सर गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे परिसर में मच्छर बढ़ गए हैं. धंतोली गार्डन से लगकर करीब साढ़े 3 साल पहले सीमेंट रोड बनाया गया था.

Advertisement

लेकिन घटिया दर्जे के काम से मात्र एक ही वर्ष में रोड पर गड्ढे पड़ने लगे. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इन्हें भरने के लिए लगभग 6 महीने पहले सीमेंट रोड पर डामर रोड बनाया गया, लेकिन उसे भी अधूरा छोड़ दिया गया था. तब से अब तक रोड का काम अटका पड़ा है. सीमेंट रोड रहने के बाद भी सड़क पर गहरे गड्ढे पड़ गए हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.