
नागपुर: नागपुर महानगर पालिका चुनाव का चुनावी बिगुल आज शाम मतदान के साथ शांत हो गया। सबकी नजरें अब आगामी 23 फ़रवरी को मतगणना पर टिकी हैं। मनपा सत्ता की चाभी किस दल के पास होगी ये तो 23 तारीख को ही पता चल पायेगा लेकिन मनपा की राजनीति पर पकड़ रखने वाले पत्रकारों की मानें तो भाजपा तीसरी बार मनपा की सत्ता में काबिज़ होने जा रही है। हालांकि बीते दिनों शहर में हुई
राजनीतिक हलचल में काँग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला देखा जा रहा था। पर मंगलवार को हुए मतदान के बाद बाजी एकतरफा भाजपा जीतते हुए दिखायी दे रही है। मनपा में सत्ता हासिल करने के लिए 76 सीटों की आवश्यकता है।
द हितवाद के पत्रकार मनीष सोनी का आकलन कहता है कि बीजेपी 70 से 80 सीट जीत सकती है। अगर आकलन के अनुसार परिणाम सामने आते हैं तो यह सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो रही है और अपने दम पर सत्ता बनाने जा रही है। वही काँग्रेस को 35 से 40 सीट मिल सकती है। बसपा से मिलकर चुनाव लड़ रही आंबेडकरी विचारधारा की सभी पार्टियां 15 से 20 सीट जीतने में कामयाब होंगी। इन दलों के अलावा शिवसेना, राष्ट्रवादी काँग्रेस को नुकसान होने का अनुमान मनीष सोनी का है।




पत्रकारों के आकलन के अनुसार भारतीय जनता पार्टी नागपुर मनपा को जीतने में कामयाब होती हुई दिखायी दे रही है। आम तौर पर कम मतदान का विपरीत असर भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव परिणाम में होता है लेकिन यहाँ उसे फ़ायदा होता हुआ दिखायी दे रहा है। फ़िलहाल नागपुर मनपा में राजनीतिक दलों की स्थिति इस प्रकार है।
भाजपा -63
कांग्रेस -41
बीएसपी -12
शिवसेना -06
एनसीपी -06
भारिप -02
बीआरईएम -01
स्वतंत्र -10
एमएनएस -01
आईयूएमएल -02
गोंदिया थप्पड़ कांड में दो आरोपियों को सजा; 5 साल कैद #newsupdate...
गंगा-जमुना परिसर में चश्मा विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #crime...
पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह.. #maharashtranews #newsupdate #murdernews #crime
कॉजवे पर जलभराव, सफर बना जोखिमभरा #maharashtranews #barish #newsupdate
संजय राउत ने बयान की जांच मांगी #MaharashtraNews #SanjayRaut #LatestNews #NewsUpdate #shivsenaubt
मुक्ताईनगर में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान #MaharashtraNews #barish #nuksaan #NewsUpdate








