Published On : Tue, Feb 21st, 2017

Video: जब कृष्णा खोपड़े पुलिस कर्मियों से भिड़ गए

Advertisement

नागपुर: पूर्व नागपुर के एक मतदान केंद्र पर शाम के वक़्त क्षेत्र के विधायक कृष्णा खोपड़े और कुछ पुलिस कर्मियों के बीच शाब्दिक झड़प हुई, जिसे उस जगह मौजूद किसी अज्ञात शख्स ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में विधायक खोपड़े उन पुलिस कर्मियों को डपट रहे हैं जो वहां मतदान केंद्र के बाहर खड़े नागरिकों को खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे।

विधायक खोपड़े जब पुलिस कर्मियों से नागरिकों पर नाहक जोर दिखाने पर आपत्ति प्रकट करते हैं तो वे सभी पुलिस कर्मी एक साथ कृष्णा खोपड़े से प्रतिवाद करने लगते हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि पुलिस कर्मी, जिसमें किसी महिला पुलिस कर्मी की भी आवाज है, विधायक खोपड़े से इस लहजे में बात करते हैं, जैसे उन्हें कुछ समझते नहीं।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विधायक खोपड़े का भी लहजा उसी तरह का है कि वह भी पुलिस कर्मियों को कुछ नहीं समझते हैं। इतने में कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां आ जाते हैं और मामले को ठंडा करने की कोशिश करते हैं। इस बीच विधायक खोपड़े से बहस करने वाला एक पुलिस कर्मी कुछ पीछे होकर अपने एक साथी से इस तरह हाथ मिलाता है, मानो कह रहा हो, “कैसी रही!”

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.