Published On : Fri, Aug 28th, 2020

Video: नए कमिश्नर ने मनपा नागपुर की जिम्मेदारी स्वीकारी

Advertisement

नागपुर – नागपुर – आज शुक्रवार की सुबह लगभग पौने 10 बजे नए कमिशनर राधाकृष्ण बी नागपुर मनपा मुख्यालय पहुंचे और मनपा प्रशासन द्वारा प्रस्तुत ‘सीटीसी’ पर हस्ताक्षर किया।

इसके बाद अल्प स्वागत-सत्कार बाद निकट के सभागृह में मनपा के अतिरिक्त आयुक्तों,उपायुक्तों सह सभी विभाग प्रमुखों की बैठक में शामिल होने चले गए।जहां एक-एक करके अधिकारियों का परिचय और उनके अधिनस्त विभागों के कामकाजों की वर्तमान स्थिति से नए आयुक्त रु-ब-रु हो रहे हैं। आज ही मनपा प्रशासन नए आयुक्त द्वारा ‘सीटीसी’ पर किये हस्ताक्षर को पुराने आयुक्त के पास उनके हस्ताक्षर के लिए भेज देंगे।

मनपा के आला अधिकारियों के बैठक में जाने के पूर्व नए आयुक्त राधाकृष्ण बी ने कोरोना मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को सख्ती से पालन करने का आव्हान शहर के नागरिकों से किया।इसके उपरांत मुंढे से संबंधित सवाल पर कुछ न कहते हुए आला अधिकारियों के बैठक में शरीक होने चले गए।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.