नागपुर: नागपुर महानगर पालिका के कार्यकारी अभियंता सतीश नेरल पर बुधवार सुबह पांच से छह युवको ने हमला बोल दिया। इस हमले में आरोपी युवको ने नेरल की कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सतीश पर यह हमला पुराने विवाद की वजह से होने की जानकारी सामने आयी है। शहर के हिल टॉप में रहने वाले सतीश का पिछले महीने की 30 तारीख को इलाके में रहने वाले पुष्कर पोशेट्टीवार से विवाद हुआ था। 30 अक्टूबर की सुबह सतीश नेरल अपने भतीजे के साथ सुबह सब्जी खरीदने बाजार के लिए निकले। पार्किंग से अपनी इंडिका कार निकलते समय पीछे से आ रही अन्य कार से उनकी भिड़ंत हो गई। इस घटना के बाद सतीश और पुष्कर के बीच वादविवाद हुआ था।
इस विवाद के बाद पुष्कर के पिता ने सतीश से मुलाकात कर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया था। पर मामला सुलझाने की दलील को इनकार करते हुए सतीश ने पुष्कर के खिलाफ अंबाझरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बात से झल्लाये पुष्कर ने आज सतीश को सबक सिखाने के इरादे से अन्य युवको के साथ हमला कर सतीश की कार को निशाना बनाया। बुधवार सुबह सतीश जैसे ही सिविल लाइन्स स्थिति अपने कार्यालय जाने हिल टॉप स्थित अपने घर से निकले आरोपी युवको ने उनका पीछा किया और चिटणवीस सेंटर के पास रोक कर सतीश को कार से बहार निकालकर उनसे मारपीट की आरोपियों ने सतीश की इंडिका विस्टा कर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहाँ से भाग खड़े हुए। घटना के बाद एनएमसी के कार्यकारी अभियंता ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाकये का पंचनामा किया। सतीश ने सीताबर्डी थाने में आरोपी पुष्कर पोशेट्टीवार और उसके साथियो के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





