Published On : Wed, Nov 2nd, 2016

अंततः रंजीत सफेलकर ने भाजपा को राम-राम ठोका

Advertisement

ranjit-safelkar-in-congress

नागपुर: लंबे समय से भाजपा नेताओं के नीति से नाराज चल रहे कामठी नगरपरिषद के उपाध्यक्ष रंजीत सफेलकर ने कल भाजपा को राम-राम ठोक कामठी नगर कांग्रेस की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश कर लिए। इस अवसर पर कामठी के सभी कांग्रेसी दिग्गज उपस्थित थे, इस दौरान सफेलकर के साथ कामठी में सफेलकर के सैकड़ो समर्थको ने काँग्रेस में प्रवेश किया। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से कामठी नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भरे गए आवेदनों में सफेलकर का भी नाम शामिल है। यानि अब साफ है कांग्रेस पार्टी जिसे अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाएंगी, वह बतौर अधिकृत उम्मीदवार के रूप में नगराध्यक्ष का चुनाव भाजपा अघाड़ी के खिलाफ लड़ेंगे। सफेलकर ने भाजपा में रहते कामठी का न होने वाला विकास कार्य किया।लेकिन भाजपा की सहयोगी बनी बरिएम पार्टी ने सारे हथकंडे अपना कर भाजपा की मुख्यधारा से सफेलकर को दूर करवा दिया। सफेलकर का भाजपा में दम घुटने लगा। भाजपा नेता सफेलकर को पुरजोर दबाने लगे। उनकी सिफारिशों को नजरअंदाज करने लगे, अंतः जब पुनः कामठी नगर परिषद का चुनाव आया तो भाजपा ने बरिएम से हाथ मिलाकर उसके उम्मीदवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ाने की हामी भरी। इसी बीच सफेलकर ने भाजपा नेताओं को समझाने की कई असफल कोशिश की।लेकिन जब नहीं बात बनी तो सफेलकर ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थको की सलाह पर कल शाम कांग्रेस में विधिवत प्रवेश कर लिया।

माना जा रहा है क़ि सफेलकर के जाने से भाजपा को खासकर काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कामठी सहित जिले में सफेलकर की अच्छी खासी पकड़ को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है। कामठी चुनाव के साथ जिले में होने वाली सभी चुनावो में अहम भूमिका निभाने का आश्वासन सफेलकर समर्थको ने दिया है।कांग्रेस में प्रवेश करने के पूर्व सफेलकर ने कामठी के सभी प्रमुख नेता-कार्यकर्ताओ सहित जिलाध्यक्ष राजेंद्र मूलक और कांग्रेसी विधायक सुनील केदार से मुलाकात की थी। रणजीत सफेलकर के काँग्रेस में प्रवेश पर बीजेपी ने कहाँ की राजनीति में नेता द्वारा पाला बदलना आम बात है। बीजेपी विधायक और प्रवक्ता गिरीश व्यास के अनुसार सफेलकर कामठी में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में हो रहे विकास कामो में वो साथ निभाते तो अच्छा रहता। पर उन्होंने अपना फैसला लिया है। बीजेपी कामठी के विकास के लिए तत्पर है उनके जाने से ग्रामीण भाग में बीजेपी की छवि सुधरेगी।

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.