Published On : Wed, Nov 2nd, 2016

मनपा के कार्यकारी अभियंता पर युवक ने साथियो के साथ किया हमला

Advertisement

nmc-exe-engineer-neral-chased-by-car-borne-goons-psd

नागपुर: नागपुर महानगर पालिका के कार्यकारी अभियंता सतीश नेरल पर बुधवार सुबह पांच से छह युवको ने हमला बोल दिया। इस हमले में आरोपी युवको ने नेरल की कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सतीश पर यह हमला पुराने विवाद की वजह से होने की जानकारी सामने आयी है। शहर के हिल टॉप में रहने वाले सतीश का पिछले महीने की 30 तारीख को इलाके में रहने वाले पुष्कर पोशेट्टीवार से विवाद हुआ था। 30 अक्टूबर की सुबह सतीश नेरल अपने भतीजे के साथ सुबह सब्जी खरीदने बाजार के लिए निकले। पार्किंग से अपनी इंडिका कार निकलते समय पीछे से आ रही अन्य कार से उनकी भिड़ंत हो गई। इस घटना के बाद सतीश और पुष्कर के बीच वादविवाद हुआ था।

इस विवाद के बाद पुष्कर के पिता ने सतीश से मुलाकात कर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया था। पर मामला सुलझाने की दलील को इनकार करते हुए सतीश ने पुष्कर के खिलाफ अंबाझरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बात से झल्लाये पुष्कर ने आज सतीश को सबक सिखाने के इरादे से अन्य युवको के साथ हमला कर सतीश की कार को निशाना बनाया। बुधवार सुबह सतीश जैसे ही सिविल लाइन्स स्थिति अपने कार्यालय जाने हिल टॉप स्थित अपने घर से निकले आरोपी युवको ने उनका पीछा किया और चिटणवीस सेंटर के पास रोक कर सतीश को कार से बहार निकालकर उनसे मारपीट की आरोपियों ने सतीश की इंडिका विस्टा कर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Gold Rate
Aug 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहाँ से भाग खड़े हुए। घटना के बाद एनएमसी के कार्यकारी अभियंता ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाकये का पंचनामा किया। सतीश ने सीताबर्डी थाने में आरोपी पुष्कर पोशेट्टीवार और उसके साथियो के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।

Advertisement
Advertisement
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news  #nagpurnews

SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews #crimenews #accusedarrested

महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges