Published On : Thu, Oct 11th, 2018

थोथी आश्वासन नहीं सिर्फ बकाया भुगतान चाहिए

Advertisement

नागपुर: मनपा प्रशासन अपनी खामियों को छुपाते हुए ठेकेदारों का पिछले ६ माह से भुगतान रोक,उन पर कहर ढा रही हैं.अब जबकि सारी हदे पार हो गई तब पिछले २ दिन से मनपा ठेकेदार संगठन अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार किये हुए हैं.

हालांकि ठेकेदार संगठन के आंदोलन में उनके संख्याबल के हिसाब से अल्पमत दिखी।फिर भी उपस्थित ठेकेदारों ने बकाया भुगतान के लिए लगातार दूसरे दिन आंदोलन कर मनपा प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।वर्त्तमान में हालात इतनी ख़राब हो चुकी हैं कि ठेकेदार मनपा के ठेकों से दुरी बनाये हुए हैं.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ठेकेदारों के पिछले ६ माह के बकाया न मिलने से वे अनगिनत संकटों से जकड़े हुए हैं.मनपा की वर्त्तमान आर्थिक स्थिति बद से बत्तर होने के कारण ठेकेदार ठेके लेने से घबरा रहे हैं ,कि काम करने के बाद भुगतान मिलेंगा या नहीं।क्यूंकि मनपा प्रशासन पिछले ६ माह का बकाया लौटाने के नाम पर ठोस समयावधि बताने के बजाय जितनी मुँह उतनी बातें कर रहा हैं.

Advertisement

कल गुरुवार को सबकी सहमति से ठेकेदार ठिया आंदोलन के अलावा “भीख मांगो” आंदोलन करेंगे।

इस अवसर पर संजीव चौबे,मतीन अहमद, सुभष घाटे,केवी नायडू, राजेश बाजोरिया, उमेर, राकेश बालसराफ़,मुकेश जनबन्धु,अखिल नगरारे, संजय रामटेके, नंदू थोठे,अहमद अली, योगेश बघेले, नासिर काज़ी, नवाज़ भाई, अशोक राठी,फूलसिंह भामरे,आर स नायडू, विक्रम लुल्ला, घनश्याम उपाध्याय, प्रमोद ठाकरे, गोकुलदास पाटिल, प्रकाश गोरले, सचिन माने, अमज़द खान, कपिल मैदामवार, विशाल ओबेराय, योगेश पेठे, मुकेश जनबन्धु, महेंद्र सोनटक्के, प्रशांत वाहा ने, आतिश गोटे, महादेव सोमकुंवर, रामकृष्ण वाकोडिकर, कांशीराम यादव, शाहिद खान, अनूप भूते, सद्दाम अशरफी, दीक्षांत गजभिये, जयपुरिया, समरेश प्रसाद आदि शामिल थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.