Published On : Thu, Oct 11th, 2018

श्री अग्रसेन मंडल में अग्रसेन जयंती महोत्सव संपन्न

Advertisement

नागपुर: श्री अग्रसेन मंडल के तत्वावधान में अग्रकुल के श्रद्धास्थान व आदर्श महाराजा अग्रसेन का जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जारी इस महोत्सव का मुख्य समारोह बुधवार को रविनगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ जिसमें शहर के अग्रबंधुओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ छग के प्रसिद्ध समाजसेवी रामदास अग्रवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति दिलीप देबुलालजी अग्रवाल, प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति संतोष हजारीलाल अग्रवाल, जयनारायण अग्रवाल थे।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

समारोह का शुभारंभ उर्मिला अग्रवाल के साथ भगवान श्रीगणेश, माता लक्ष्मी, सरस्वती और कुलपिता महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागताध्यक्ष और स्वागत मंत्री ने अतिथियों व उपस्थित समाजबंधुओं का स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत मंडल की अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल और महामंत्री प्रकाश मेहाड़िया ने किया।

समाजसेवी रामदास अग्रवाल ने कहा कि सभी शहरों और देश भर के अग्रवाल समाज में लोगों के बीच स्पर्धा और मतभेद जरूर है लेकिन पूरा समाज एक है। इसी एकता के कारण समाज द्वारा बड़े-बड़े सामाजिक काम किए जा रहे हैं। एकता और मतभेद होना ही चाहिए। अग्रवाल समाज के लोगों की समाज में प्रतिष्ठा है क्योंकि हमारा व्यवहार और चरित्र उत्तम है। हम नम्र हैं, विनमें हैं लेकिन कमजोर नहीं हैं। यदि समाज के लोगों में से कोई राजनीति में जाता है तो ऐसे 95 प्रतिशत प्रत्याशी चुनाव जीतते ही हैं। हमें शासन में भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्टियों में संख्याबल दिखाना होगा। अग्रवालों को चाहिए कि हम अपने समाज के गरीब बंधुओं की मदद करें, साथ ही किसी भी जाति का असहाय व्यक्ति दिखे तो उसकी भी मदद करें।
दिलीप अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज अपनी मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर प्रगति करे और अपने समाज का नाम उंचा करे। समाज के सभी वर्ग एकत्रित होंगे तभी उन्नति संतोषजनक होगी।

Advertisement

संतोष अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है उसी श्रद्धा के साथ महाराजा अग्रसेन की पूजा करनी चाहिए। जयंती को लेकर समाज में उत्साह है वह प्रशंसनीय है।

मंडल की अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति को साथ्ज्ञ लेकर चलने से ही समाज की उन्नति हो सकती है। उन्होंने इस वर्ष अग्रसेन जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए महिला समिति और सभी कार्यकारिणी की प्रशंसा की।

महामंत्री प्रकाश मेहाड़िया ने मंडल की प्रगति की जानकारी दी और आगामी कार्यकारिणी का हर काम में मार्गदर्शन करने का आश्वासन दिया।
मंडल के मंत्री व श्री अग्रसेन छात्रावास के प्रभारी कैलाश जोगानी ने छात्रावास की प्रगति की जानकारी दी और कहा कि यह छात्रावास बिना किसी व्यावसायिक उद्देश्य के सफलता पूर्वक चल रहा है। अग्रसेन जयंती पर प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाले दुर्गाप्रसाद अग्रवाल द्वारा संपादित ‘अग्रचितन’ का विमोचन अतिथियों के हाथों किया गया। इस वर्ष इस विशेषांक का विषय ‘हमारी बेटियां देश का गौरव’ है।

विभिन्न परीक्षाओं में उच्चांक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सत्कार किया गया। आरंभ में जिंदल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल अग्रवाल ने किया।

अग्रसेन जयंती परअग्रसेन चैक पर हुआ माल्यार्पण
सुबह अग्रसेन चैक, सीए रोड पर कुलपिता राजाधिराज महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर मंडल की अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल के हाथों माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर में मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

समारोह के सफलतार्थ श्री अग्रसेन मंडल की अध्यक्ष उर्मिला देवी अग्रवाल, मंत्री प्रकाश मेहाडिया, कोषाध्यक्ष हजारीलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष एड. जगदीश अग्रवाल, सदंीप अग्रवाल, सहमंत्री रामानंद अग्रवाल, उपमंत्री अभय अग्रवाल, शरद जाजोदिया, कैलाश जोगानी, कार्यकारिणी सदस्य संजय पचेरीवाला, प्रदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पवन भालोटिया, गुलाबचंद पचेरीवाला, सुनील अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, कैलाश केडिया, अजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनील अग्रवाल, कैलाश लिलडिया, गोपाल पचेरीवाला, जानकी अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मनीष मेहाडिया, गिरधारी अग्रवाल, आनंद मेहाडिया, विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप सत्यनारायण केडिया, रमा खेमका, सीमा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, चंदा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, अरूण झुनझुनवाला, आशीष खेमका, नीरज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, विवेक खेमका, अशोक अग्रवाल, सीए संदीप अग्रवाल, संजय गौरीशंकर अरूण अग्रवाल, इंद्रकुमार केजरीवाल, रामदेव अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, संदीप खेमका, विशाल अग्रवाल, गिरीश लिलडिया, सुनील अग्रवाल, श्याम मोदी, विजय लोहिया, मोहित अग्रवाल, सूर्यकांत अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, दिनेश लिलडिया, स्वागत समिति के एड. बी जे अग्रवाल, हरगोविंद मुरारका, रविंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र पचेरीवाला, किशोर चैधरी, अनिल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, हनुमानदास अग्रवाल, संजय अग्रवाल सीए, अश्विन मेहाडिया, शंभू टेकड़ीवाल, नीरज अग्रवाल, गोपीकृष्ण टिबड़ा, संजय अग्रवाल, मुरली महिपाल, जगदीश अग्रवाल, राजीव चैधरी, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, प्रल्हाद अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, अशोक गोयल, धरमपाल अग्रवाल, बी.के अग्रवाल, राजेश मोदी, जगमोहन अग्रवाल, पवन जालान, रामप्रसाद अग्रवाल, नरेंद्र पचेरीवाला, राजा अग्रवाल, कुणाल अग्रवाल, विजय जैन, कन्हैया मेहाडिया, वेणुगोपाल अग्रवाल, सतीश जिंदल, शैलेंद्र अग्रवाल, राजेश जिंदल, राजेश जैन, डा. यश अग्रवाल, एड. अमित अग्रवाल, कमल अग्रवाल, कैलाश जैन, कन्हैयालाल अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, महेश पोद्दार, प्रदीप केडिया, वरूण मेहाडिया, संजय गोयल वाड़ीवाले, संदीप छटप्रिया, उर्मिला आर सी अग्रवाल, अशोक कान्होरिया, संदीप गोयल, सुशील गोयनका, प्रकाश गोयल, राजेश गोयल, बीके अग्रवाल, पवन पोद्दार, मुरली अग्रवाल ने प्रयास किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.