Published On : Fri, Mar 17th, 2017

मनपा ठेकेदारों ने किया अपनी ज्वलंत मांगों को लेकर पदाधिकारियों का घेराव

Advertisement

नागपुर: मनपा चुनाव ख़त्म होते ही सत्ताधारी पदाधिकारियों का पदग्रहण व सत्कार के क्रम में सबसे आखिर में मनपा ठेकेदार संघ ने सत्कार किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष ने सत्तापक्ष को आर्थिक कठिनाई के दौरे में पूर्ण सहयोग का एकतरफ आश्वासन दिया और आज शाम उन्हीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अटके भुगतान न करवाने पर आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली।

तय रणनीति के तहत संघ ने पदाधिकारियो का सत्कार इसलिए किया ताकि महीनों से बकाया बिल का भुगतान सत्कार से खुश होकर शीघ्र करवा दे। इनदिनों मनपा के ठेकेदारों को मनपा से सम्बंधित विभाग की ओर से भुगतान पूर्व रॉयल्टी क्लिरियेन्स का सर्कुलर मिला। इस सर्कुलर के मिलते ही सभी ठेकेदारों ने इससे बचने/छुटकारा पाने के लिए संघ के नेतृत्व में महापौर सह पदाधिकारियो से गुहार लगाई। उपस्थित पदाधिकारी ने मनपा के लेखा व वित्त प्रमुख से चर्चा करते हुए सर्कुलर के सन्दर्भ में जानकारी ली। उन्हें जानकारी दी गयी कि यह सर्कुलर 2009 का है।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके बाद यह निर्णय हुआ कि इस मामले को लेकर कल मनपायुक्त से मुलाकात की जाएगी। अगर कल इस मामले में सफलता नहीं मिली तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है। रॉयल्टी क्लिरियेन्स का अर्थ होता है, खनिज संपदा की खरीदी पर जब खनिज संपदा बेचने वाला कर नहीं चुकाता है तो जिला प्रशासन से जुडी खनन विभाग मनपा को निर्देश देते है कि निर्माणकार्य के हिसाब से उपयोग किये गए खनिज का कर संबंधित ठेकेदारों से वसूलकर दे अथवा सम्बंधित ठेकेदारों को कर अदा करने का रसीद जमा करने का निर्देश दिया जाये।

तो दूसरी ओर ठेकेदारों का साफ़ कहना है कि खनिज की खरीदी के वक़्त कर सह मटेरियल का भुगतान मनपा ठेकेदार सतत करते आये हैं।लेकिन मटेरियल बेचने वाले सम्बंधित विभाग में जब कर जमा नहीं करते हैं तो इसमें मनपा ठेकेदारों का क्या दोष है।प्रत्येक वर्ष मार्च माह में भुगतान के वक़्त प्रशासन नई-नई अड़ंगे लाकर मनपा ठेकेदारों को परेशान करते हैं। मनपा ठेकेदारों का मनपा प्रशासन पर लगभग 125 करोड़ का भुगतान बकाया है।

Advertisement

अभी अगर मनपा प्रशासन के दबाव में रॉयल्टी क्लियर करना पड़ा तो बाद में सम्बंधित विभाग से पूर्व में भरे गए रॉयल्टी शुल्क वापसी के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।सबसे खास बात यह है कि मनपा के सम्बंधित विभाग के सम्बंधित अधिकारियो ने बिल तक तैयार नहीं किये।

Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges