Published On : Sat, Dec 9th, 2017

मोदी से विवाद के बाद गड़करी ने कहाँ था “ये आदमी घर बुलाकर बेज्जती करता है” – नाना पटोले

Advertisement


नागपुर: लोकसभा की सदस्यता और पार्टी छोड़ने के बाद नाना पटोले कई ख़ुलासे कर रहे है। प्रधानमंत्री के साथ हुए विवाद का खुलासा नाना ने एक कार्यक्रम में नागपुर में ही किया था। शनिवार को पत्रकारों से बातों-बातों में एक दिलचस्प जानकारी दी। जिस बैठक में उनका और मोदी का विवाद हुए था उस बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी मौजूद थे। बकौल पटोले बैठक में हुए विवाद के बाद नितिन गड़करी ने उनसे प्रधानमंत्री द्वारा किये गए व्यवहार पर आश्चर्य जताते हुए कहाँ था की “ये अपने घर बुलाकर बेज्ज़ती करता है” जिस समय गड़करी ने उनसे ये बात कहीं उस समय राज्यसभा सांसद अजय संचेती उनके साथ मौजूद थे। पटोले ने यह बात एक पत्रकार के उस सवाल के जवाब में कहीं थी जिसमें उनसे पूछा गया की मोदी अपनी मर्जी से सरकार चला रहे है वह किसी की सुनते नहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर देश के अलग-अलग भागों के पार्टी सांसदों से मिलते रहते है। कुछ महीने पहले महाराष्ट्र के सांसदों के साथ हुई उनकी बैठक में ओबीसी मंत्रालय को लेकर नाना पटोले और प्रधानमंत्री के बीच बहस हुई थी। मोदी के इसी व्यवहार से आहत होकर पटोले लगातार पार्टी विरोधी बयान देते रहे है। उनका आरोप है की किसानों के मुद्दे पर पार्टी ने उनकी बात नहीं सुनी बतौर सांसद मिले अधिकार का प्रयोग करते हुए जब उन्होंने लोकसभा में स्वतंत्र विदर्भ का प्रस्ताव रखना चाहा तब उसका भी पार्टी के भीतर ही विरोध किया गया जबकि पार्टी ने खुद सत्ता मिलने पर विदर्भ राज्य देने का वादा जनता से किया था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.