Published On : Sat, Mar 30th, 2019

शहर में किए गए कार्यो की जानकारी देना यह मेरा कर्तव्य- नितिन गडकरी

Advertisement

गुज्जरवाड़ी और मनीष नगर की सभा में उमड़ा जनसैलाब

नागपुर- 5 साल में जनता के लिए क्या काम किये है. यह पूंछने का अधिकार जनता को है और मैंने क्या काम किए यह बताना मेरा कर्तव्य है. 20 हजार करोड़ रुपए की मेट्रो में से 9 हजार करोड़ के पहले फेज का कार्य तीन चार महीने में पूरा होनेवाला है. नागपुर का रेलवे स्टेशन सुन्दर बननेवाला है. ब्रिज तोड़कर रामझूले के नीचे से स्टेशन का मार्ग बनाया जानेवाला है. लोहा पुल उसको डबल लोहा पुल बनाया जानेवाला है. टेकड़ी रोड से सीधे कॉटन मार्केट पहुंच सकते है. फुले मार्केट, संतरा मार्केट, नेताजी मार्केट, यशवंत स्टेडियम, गोल मार्केट ढहाकर कर अंतर्राष्ट्रीय दर्जे का बड़ा मार्केट और मॉल बनाया. इससे नागपुर शहर के कम से कम 50 हजार युवाओ को रोजगार मिलेगा. मनपा को मेट्रो का आधा लाभ मिलेगा. मनपा को साल का 200 करोड़ रुपए टैक्स मिलेगा यह कहना है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वे डालडा कंपनी चौक स्थित शनिवार रोड के गुज्जरवाड़ी चौक में आयोजित सभा में जनता को संभोधित कर रहे थे. इस दौरान नगरसेवक संदीप जोशी, महापौर नंदा जिचकार, मोहन मते, शिवसेना के प्रकाश जाधव, सुलेखा कुंभारे समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इस समय हजारो की तादाद में गडकरी को सुनने के लिए नागरिक पहुंचे थे.

Advertisement

गडकरी ने इस दौरान कहा कि छोटे व्यापरियों और किसी भी अन्य लोगों को पर्यायी जगह देकर उन्हें रोजगार दिया जाएगा. इसमें किसी का भी नुक्सान नहीं होगा. ब्रॉडगेज मेट्रो शुरू करनेवाले है. गोंदिया से नागपुर, नरखेड़ से नागपुर, सावनेर से नागपुर, रामटेक से नागपुर, वर्धा, नागभीड से शुरू होनेवाली है. 120 किलोमीटर की रफ़्तार से यह चलेगी. जिसके कारण वर्धा से नागपुर पहुंचने में 35 मिनट का समय लगेगा. बेरोजगारी का प्रश्न सबसे बड़ा है. मैंने आश्वासन दिया था की मिहान में 50 हजार युवाओ को रोजगार देने का, अब तक 25 हजार युवाओ को रोजगार दिया है. आनेवाले 1 साल में दिए गए आश्वासन को पूरा कर 50 हजार युवाओ को रोजगार दूंगा.

मनीष नगर में भी गडकरी सभा थी. जहाँपर बड़ी तादाद में नागरिक मौजूद थे. इस दौरान दत्ता मेघे समेत अन्य नेता भी मौजूद थे.

इस दौरान गुज्जरवाड़ी की सभा मे सुलेखा कुंभारे, प्रकाश जाधव, संदीप जोशी ने भी जनता को सम्भोधित किया .

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges