
नई दिल्ली: नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ को पिछड़ा राज्य बताया है। उन्होंने कहा कि भारत के पश्चिम और दक्षिण के राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं वहीं यूूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की वजह से भारत पिछड़ रहा है।
कांत ने ये बातें जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में अब्दुल गफ्फार खान मेमोरियल में लेक्चर के दौरान कहीं। कांत ने कहा कि सामाजिक मापदंडों के आधार पर बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य भारत को पिछड़ा बना रहे हैं।
हालांकि हमने इन राज्यों में भी बिजनेस को बढ़ावा दिया है लेकिन हम मानव विकास इंडेक्स में काफी पिछड़े हैं। हम एचडीआई में 188 में से 131वें पर हैं। बदलते भारत के मुद्दे पर कांत ने कहा कि पश्चिम और दक्षिण के राज्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि हम जिला स्तर पर कार्यक्रम करके लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा और स्वास्थ के मुद्दे पर बहुत काम करना होगा। कक्षा 5 का बच्चा कक्षा 2 के सवाल हल नहीं कर पाता, वह अपनी मातृभाषा नहीं जानता, हमें इन सब चीजों में सुधार करना होगा। उन्होंने निर्णय लेने में महिलाओं को आगे आने की बात कही।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




