Published On : Tue, Apr 24th, 2018

पेट्रोल पंप पर कामगार हितार्थ जीवनावश्यक मूलभूत अधिकार दिलवाएं

Advertisement

Basic rights for the petrol pump's worker
नागपुर: जनशक्ति पेट्रोलियम यूनियन के विदर्भ विभाग प्रमुख हर्षल कुमार ने विदर्भ के पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मियों के मूलभूत अधिकार दिलवाने हेतु हाल ही में अपर कामगार आयुक्त से मुलाकात की.

कुमार के अनुसार केंद्र सरकार के राष्ट्रीय कामगार नीति के तहत ज्वलनशील उद्योग में काम करने वाले मजदूरों के वेतन में इंडियन आयल समूह ने हाल ही में ५०% की बढ़ोतरी की. शेष भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी इससे सहमत हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना जैसे योजना का लाभ उक्त पेट्रोलियम उद्द्योग में काम करने वाले मजदूरों को दिलाने की मांग की.

इसके साथ ही उक्त मजदूरों के हितार्थ मेडिकल, भविष्य निधि, पहचानपत्र, साप्ताहिक अवकाश सह विभिन्न जायज मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. इस निवेदन की प्रत विदर्भ पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, विदर्भ गैस एजेन्सी डीलर्स एसोसिएशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम व इंडियन पेट्रोलियम के प्रबंधकों को दी गई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.