Published On : Wed, Jul 14th, 2021

अगस्त से शुरू होगी कॉलेजों में नये सत्र की पढ़ाई

Advertisement

विवि ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर

नागपुर. राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी से संबंद्ध सभी कॉलेजों और संस्थानों के लिए नये सत्र 2021-22 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. दो पार्ट में जारी इस नोटिफिकेशन में सेमेस्टर पैटर्न और एनुअल पैटर्न दोनों को शेड्यूल जारी किया है. यूनिवर्सिटी ने कक्षाओं का शेड्यूल और परीक्षा की तारीख बता दी है. वहीं प्रवेश प्रक्रिया के लिए अभी कोई निर्धारित तारीख नहीं है. लेकिन जिले में जिस तरह का कोरोना के डेल्टा प्लस का माहौल चल रहा है उसे देखते हुए इस कैलेंडर पर अमल करना यूनिवर्सिटी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी.

कैलेंडर में सेमेस्टर के फर्स्ट टर्म ओल्ड सेमेस्टर यूजी की कक्षाएं 2 अगस्त से 30 नवंबर तक और पीजी की कक्षाएं 30 अगस्त से 24 दिसंबर तक चलाने का प्रोग्राम बनाया है. वहीं वार्षिक पद्धति 2 अगस्त से 30 अक्टूबर तक और सेकंड टर्म 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक कक्षाएं होंगी. इस कैलेंडर में छुट्टियों के दिन भी निर्धारित किए गए हैं. एडमिशन को लेकर भी यूनिवर्सिटी ने गाइडलाइन जारी कर दी है.

पढ़ाई के पैटर्न का जिक्र नहीं
यूनिवर्सिटी ने वार्षिक कैलेंडर में कक्षाओं और परीक्षाओं का शेड्यूल तो जारी कर दिया है लेकिन नये सत्र में पढ़ाई का पैटर्न कैसा होगा इसको लेकर कोई स्पष्ट आदेश नहीं है. यूनिवर्सिटी अब तक तय नहीं कर पाई है कि कक्षाएं ऑनलाइन लेनी हैं या ऑफलाइन. फिलहाल वार्षिक कैलेंडर के अनुसार कॉलेजों को तैयारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं नोटिफिकेशन में कॉलेजों और छात्रों के लिए सत्र से संबंधित अन्य सुझाव भी दिए गए हैं.

Advertisement

नवंबर से परीक्षाओं का दौर
यूनिवर्सिटी ने विंटर एग्जामिनेशन के लिए भी शेड्यूल जारी किया है. परीक्षाओं की शुरुआत 15 नंवबर को होगी. एग्जाम फार्म भरने और जमा करने का शेड्यूल बाद में जारी होगा. नियमित छात्रों की परीक्षा 30 अक्टूबर से और प्राइवेट छात्रों की परीक्षा 15 सितंबर से लेने की तैयारी है. इसके अलावा पूर्व छात्रों की परीक्षा रिजल्ट घोषित होने के 15 दिन बाद कंडक्ट कराई जाएगी. इसके बाद समर एग्जाम 9 मई से शुरू होंगे. नियमित छात्रों की परीक्षा 15 मार्च और प्राइवेट और एक्स स्टूडेंट्स 15 अक्टूबर से एग्जाम देंगे.

एडमिशन के लिए अलग से जारी होगा
आदेश यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक कैलेंडर में सेमेस्टर वालों के लिए फर्स्ट सेमेस्टर यूजी और पीजी के एडमिशन की तारीख तय नहीं की है. इसके लिए अलग से आदेश जारी करने की बात कही गई है. वहीं अन्य सभी प्रवेश संबंधी प्रक्रियाओं को 20 सितंबर तक पूरा करने कहा है. इसके बाद कुलपति के अनुमति से 20 अक्टूबर तक बचे हुए छात्रों को भी प्रवेश दिया जा सकेगा. वहीं यूजी की कक्षाओं में वार्षिक पद्धति वाले छात्रों के एडमिशन की डेट भी अलग से जारी की जाएगी.

11 दिनों की होगी दिवाली की छुट्टी
एकेडमिक कैलेंडर में छुट्टियों का भी जिक्र किया गया है जिसमें सबसे पहले आने वाली दिवाली के लिए यूनिवर्सिटी ने 11 दिनों की छुट्टी तय की है. दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होगी. इसके बाद सेकंड टर्म यूजी और पीजी की कक्षाएं शुरू होंगी. वहीं अंत में समर वैकेशन की 9 मई 2022 से 22 जून 2022 तक छुट्टी घोषित की गई है. इसके अलावा अन्य लोकल छुट्टियों के लिए कॉलेज स्तर पर आदेश निकाला जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.