Published On : Wed, Jul 14th, 2021

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच महाराष्ट्र में फिर बढ़ें कोविड के मामले

Advertisement

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुरू से ही सूबे में कोविड (COVID-19 Pandemic) का तांडव देखने को मिला है। कोरोना की तीसरी लहर की (Corona 3rd Wave) आशंका के बीच जुलाई महीने के पहले 11 दिनों के भीतर 88 हजार से अधिक नए केस दर्ज हुए हैं। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स ने चिंता जताते हुए कहा कि कोरोना के नए मामलों में आ रही तेजी तीसरी लहर की आहट साबित हो सकती है।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में कोरोना के पिछली दो लहरों में भी इसी तरह के संकेत दिखाई दिए थे। जिसके मद्देनजर ही विशेषज्ञों ने इसे तीसरी लहर की आहट होने का अंदेशा जताया है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले सबसे अधिक हैं। इसलिए चिंता बढ़ना लाजमी है। राज्य के कोल्हापुर जिले में एक तरह सबसे अधिक टीकाकरण किया जा रहा है तो दूसरी ओर सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले भी यहीं से सामने आए हैं। जिले में पिछले 15 दिनों के भीतर 3 हजार मामले सामने आए हैं।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 7 हजार 243 नए मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही 196 लोगों ने दम तोड़ा है। जबकि 10 हजार 978 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। सूबे में फिलहाल कोरोना के 1 लाख 4 हजार 406 कोरोना के सक्रिय केस हैं। अब तक इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से 1 लाख 26 हजार 220 लोगों की जान गई है।

उल्लेखनीय है कि भारत के पांच राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। जिसे लेकर सरकार की चिंता बढ़ी हुई है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश का समावेश है। जिन राज्यों में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं वहां केंद्र सरकार ने टीमों को रवाना किया है।

Advertisement
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges