Published On : Sat, Jul 6th, 2019

न्यू एरा हॉस्पिटल को मिली सीएमओ ऑफिस से क्लीनचिट

नागपुर: सरकारी स्वास्थ सेवाओ में नियमों के मुताबिक़ काम न करनेवाले शहर के चार हॉस्पिटलों को सीएमओ(मुख्यमंत्री कार्यालय) की ओर से ब्लैकलिस्टेड किया गया था. इनमे न्यू एरा हॉस्पिटल, विनस हॉस्पिटल, कामठी के एचसीजी एनसीएचआरआई शामिल थे. जिसमें से शनिवार को सीएमओ ऑफिस की ओर से न्यू ऐरा हॉस्पिटल को क्लीनचिट दे दी गई है.

सीएमओ कार्यालय के मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. के.आर.सोनपुरे की ओर से पत्र जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि से मरीजों के इलाज के लिए कुछ शर्ते रखकर हॉस्पिटल को निधि प्रदान किया जाएगा.

Gold Rate
June 03- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 155,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस पत्र में कहा गया है कि मंजूर किया गया निधि 3 महीने से पहले खर्च नहीं हुआ तो निधि वापस किया जाए. इसके साथ ही हॉस्पिटल की ओर से मरीज के इलाज के लिए किसी भी एक ही सरकारी योजना का लाभ लिया जाए, इसके साथ ही बिल में सम्बंधित मरीज ने सरकारी योजना का लाभ लेने पर ऐसा लिखा जाए. इन शर्तो के साथ हॉस्पिटल एक बार फिर गरीब मरीजों को यह सुविधाएं दे सकता है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges