Published On : Sat, Jun 20th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

NEET री-एग्जाम में बड़ी गड़बड़ी! नागपुर के छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी में आवंटित

Advertisement

नागपुर: NEET-UG री-एग्जाम से पहले एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागपुर के NEET अभ्यर्थी अब्दुल्ला मोहम्मद तालीब को 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में अबू धाबी स्थित एक स्कूल आवंटित कर दिया गया, जबकि परिवार का दावा है कि उन्होंने ऐसा कोई विकल्प नहीं चुना था।

अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद तालीब के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जब एडमिट कार्ड डाउनलोड किया गया, तो उसमें परीक्षा केंद्र अबू धाबी दर्शाया गया। इसे देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया।

उन्होंने बताया कि तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क किया गया, जहां ईमेल भेजने के लिए कहा गया। ईमेल भेजने के बाद अधिकारियों की ओर से फोन आया और आश्वासन दिया गया कि शनिवार शाम तक नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

मोहम्मद तालीब ने कहा कि आवेदन के दौरान उन्होंने भारत के तीन जिलों को परीक्षा केंद्र के विकल्प के रूप में चुना था। अब परिवार की मांग है कि छात्र को नागपुर में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाए, क्योंकि परीक्षा में बहुत कम समय बचा है।

उन्होंने बताया कि इस घटना से उनका बेटा मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया है। यहां तक कि उसने परीक्षा नहीं देने की बात भी कही थी। हालांकि परिवार ने उसे समझाकर परीक्षा की तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

परिवार का कहना है कि छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं है, ऐसे में विदेश में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाना समझ से परे है।

इस घटना ने परीक्षा केंद्र आवंटन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जल्द समाधान और संशोधित एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद कर रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.