Published On : Sat, Sep 18th, 2021

एनडीएस ने की 5 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव खोजी दल ने शुक्रवार को 5 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की और 35 हज़ार का जुर्माना वसूला।

टीम ने 51 प्रतिष्ठानों और मंगल कार्यालयों का निरीक्षण किया। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के निर्देशानुसार और एनडीएस प्रमुख वीरसेन तांबे के मार्गदर्शन में मनपा की टीमों ने यह कार्रवाई की।