Published On : Mon, Jan 23rd, 2017

मतदाता दिवस पर देशपांडे हॉल में जनजागरुकता कार्यक्रम

Advertisement

National Voters Day
नागपुर:
युवाओं को मतदान के प्रति जागरुक बनाने के लिए चुनाव आयोग 25 जनवरी को नागपुर में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। 25 जनवरी 1950 को चुनाव आयोग की स्थापना हुयी थी और इसी दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। चुनाव आयोग के निर्देशनुसार नागपुर के वसंतराव देशपांडे सभागृह में 7 वा राज्यस्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित है। जिसके माध्यम से 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। इस दौरान युवाओं को मतदाता पहचान पत्र का वितरण भी किया जाएगा।

राज्य चुनाव आयोग ने मतदान के लिये जनजागृति लाने ब्रांड एम्बेसडर भी बनाये हैं। नागपुर से ऐसी युवाओं को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है जिन्होंने युवा काल में ख्याति हासिल की है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी विकास बाबा आमटे, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्विद्यालय के कुलगुरु डॉ सिद्धार्थ विनायक काणे, गाँधीवादी विचारक विभा गुप्ता, पूर्व क्रिकेट खिलाडी प्रशांत वैद्य, युवा उद्योजक हसन शरीफ, युवा भारतीय प्रशासनिक अधिकारी अमन मित्तल, स्किन बैंक के संस्थापक डॉ समीर जहांगीरदार, बैडमिंटन खिलाडी अरुधंति पानतावने, टेबल टेनिस खिलाडी मल्लिका भंडारकर हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी राज्य के उपमुख्य चुनाव अधिकारी शिरीष मोहोड़ ने विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित पत्र परिषद में दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.