Published On : Mon, Jan 23rd, 2017

इस्कॉन द्वारा जगन्नाथ रथयात्रा ४ फरवरी को

Advertisement

Iskcon
नागपुर:
अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा इस वर्ष 4 फरवरी को जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा पोद्दारेश्वर राम मंदिर (मेयो हॉस्पिटल चौक) से प्रारम्भ होकर अग्रसेन चौक, नंगा पुतला, सराफा मार्केट चौक, इतवारी, गाँधी पुतला, बड़कस चौक, चिटणीस पार्क, गाँधी गेट, तिलक पुतला चौक, थाड़ेश्वरी राम मंदिर होते हुए अग्याराम देवी मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के पूर्व छप्पन भोग से जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा का पूजन होगा।

उल्लेखनीय है कि रथयात्रा को श्रद्धालु रस्सी के जरिए खींचते हैं। इस रथयात्रा में इस्कॉन से जुड़े देश-विदेश के श्रद्धालु शामिल होंगे। इस्कॉन के संस्थापक स्वामी श्रील प्रभुपाद के शिष्य लोकनाथ स्वामी इस रथयात्रा में प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। कृष्ण संकीर्तन एवं महाप्रसाद इस रथयात्रा की विशेषता होगी।

इस्कॉन प्रवक्ता डॉ. श्यामसुंदर शर्मा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सायं करीब 6 बजे रथ यात्रा अग्याराम देवी मंदिर पहुंचेगी वंहा विदेशी भक्तों द्वारा संकीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा एवं लोकनाथ स्वामी द्वारा जगन्नाथ कथा होगी। उसके बाद पुनः 56 भोग लगाया जायेगा जिसको जगन्नाथ महाप्रसाद के साथ वितरित किया जायेगा। अंत महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मंदिर अध्यक्ष गौर कृष्ण दास, अनंतशेष दास, नंदकिशोर दास, अद्वैताचार्य दास, विशाल दास, कल्पतरु दास, सुदामा दास, अभय गौरांग दास, चारु चंद्र दास, नितेश कुमार, कमलेश ठवकर, राजेश जोशी, राजेश मोटघरे, कपिल गुप्ता, पद्मिनी शर्मा, कमला धंदे, राजू किचमबरे के साथ कई भक्त सहयोग कर रहे है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.