Published On : Fri, Jun 8th, 2018

नारायण राणे का बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी लड़ेगी सभी चुनाव!

Advertisement

महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष नारायण राणें गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद साधते हुए कहा की महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी राज्य में आनेवाले सभी चुनावों को लड़ेगी। इस मौके पर नारायण राणे ने राजेश हाटले को पार्टी के मुंबई अध्यक्ष पद पर भी नियुक्त किया। नारायण राणे की पार्टी ने मुंबई पदवीधर मतदार संघ में भी अपनी उम्मीदवार उतारा है। राजू बंडगर को महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी की ओऱ से इस पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

गुरुवार को बांद्रा के रंगशारदा हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओ से संवाद करते हुए नाराण राणे ने कहाकी पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों के घरों तक जाना होगा और इसके साथ ही पार्टी के बारे में कार्यकर्ताओं को लोगों को बताना होगा, सिर्फ चुनाव लड़ने से ही काम नहीं चलेगा। दरअसल पार्टी गठन के बाद से ही पार्टी की ओर से एक भी कार्यकर्ताओं के संवाद का आयोजन नहीं किया गया था, जिसके बाद काफी लंबे समय बाद इसका आयोजन किया गया।

Gold Rate
03 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस मौके पर नारायण राणे ने बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए कहा की पार्टी के कुछ लोगों ने उन्हे काम करने नहीं दिा जिसके कारण बालासाहेब और उनसे गलतफहमी पैदा हुई। जितनी जिम्मेदारियों उन्हे महाराष्ट्र की राजनिती में मिली है उतनी जिम्मेदारियां किसी को नहीं मिली है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement