Published On : Fri, Nov 9th, 2018

नंदनवन में खरबी स्थित दिन दहाड़े हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद

Advertisement

नागपुर: नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत खरबी चौक स्थित आज दोपहर ऑटो में सवार होकर दो युवक ने भर चौराह पर ऑटो में से एक शख्स की लाश निकालकर उस पर डंडों से प्रहार किया ,उस व्यक्ति की मौत हो गई

दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से परिसर में हड़कंप मच गया .नंदनवन पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच गई .मृत व्यक्ति की पहचान राजेंद्र नारायणरावजी देशमुख उम्र 47, रहना खरबी परिसर में बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं.

फुटेज में दिखाई पड़ रहा है की ऑटो में से दो युवक एक जन की लाश बाहर निकाल रहे हैं और दो युवक डंडों से उस लाश पर प्रहार कर रहे हैं, सूत्र बताते हैं कि राजेंद्र देशमुख की हत्या यह बहार परिसर में हुई है और उसकी लाश खरबी चौक में लाकर फेंक दी गई है ,जब तक घटना के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आते तब तक इस हत्या की सच्चाई बाहर नहीं आएगी , पुलिस ने आरोपियों के नाम की जानकारी निकलना शुरू की तब पुलिस इस हत्या में गोलू ठाकरे उम्र 21 साल और अजीज उर्फ पांड्या अनीस शेख उम्र 21 साल, रहना हसनबाग इनका हत्या में लिप्त भूमिका बताई जा रही है.नंदनवन पुलिस ने आरोपियों को ढूंढने के लिए कई दस्ते बनाये है .

Advertisement

नंदनवन पुलिस स्टेशन में आला अधिकारियों का आना जाना लगा था ,नंदनवन पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है सूत्र बताते हैं कि राजेंद्र और गोलू की डेढ़ साल पहले कुछ विवाद शुरू था उसी बात का बदला लेते हुए गोलू ने राजेंद्र देशमुख को मौत के घाट उतार दिया, गौरतलब राजेंद्र देशमुख ने कल नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत खरभी चौक स्तिथ मृतक राजेन्द्र देशमुख ने किसी नीरज चाटोडे युवक को चाकु मार दिया और फरार हो गया , नंदनवन पुलिस राजेन्द्र देशमुख को गिरफ्तार करने कल से ढूंढ रही थी और आज दोपहर उसकी हत्या हो गई , फिलहाल नंदनवन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.