Published On : Fri, Nov 9th, 2018

भाईदूज मानाने अचानक नागपुर पहुँची केंद्रीय मंत्री उमा भारती

नागपुर : केंद्रीय जल आपूर्ति मंत्री उमा भारती शुक्रवार को अचानक नागपुर पहुँची। फ़िलहाल वह मध्यप्रदेश में शुरू चुनाव प्रचार अभियान में व्यस्त है। शुक्रवार को भारती होशंगाबाद से बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेने मध्यप्रदेश पहुँची हुई थी।

जहाँ से निजी हेलिकॉप्टर से नागपुर पहुँची और सीधे एम जी वैद्य के निवास जाकर उनसे भेंट की। संघ के वरिष्ठ नेता एम जी वैद्य को उमा भारती, पिता मानती है। शुक्रवार को ही भाईदूज का त्यौहार भी था इसलिए वह अचानक वैद्य के परिवार से मिलने नागपुर पहुँची।

Gold Rate
18 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,09,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,02,200 /-
Silver/Kg ₹ 1,26,500/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वैद्य के निवास में भाईदूज मानाने के बाद वह सड़क मार्ग से नागपुर से सटे मध्यप्रदेश के सौंसर जिले के प्रसिद्ध जामसांवली मंदिर सड़क मार्ग से गई। मंदिर के दर्शन हेतु जाते समय इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ एम जी वैद्य और उनकी पत्नी भी मौजूद थी।

Advertisement
Advertisement