Published On : Mon, Apr 30th, 2018

नाना पटोले नहीं लड़ेंगे उपचुनाव, भंडारा-गोंदिया संसदीय सीट से राष्ट्रवादी पार्टी का होगा उम्मीदवार

Advertisement

Nana Patole

नागपुर/गोंदिया: भंडारा-गोंदिया संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। ख़बर है की बीजेपी की तरफ से पूर्व सांसद शिशुपाल पटले और राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से विजय शिवणकर उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर बीजेपी की टिकिट से सांसद बने नाना पटोले ने कार्यकाल के बीच में ही इस्तीफ़ा देकर पार्टी से किनारा कर लिया। जिसके बाद वो लगातार बीजेपी के शीर्ष नेताओं पर हमला बोल रहे थे।

नाना ने उपचुनाव में देरी कराये जाने का आरोप भी लगाया था लेकिन अभी सामने आ रही जानकारी के मुताबिक वो खुद उपचुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है। इतना ही नहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और इसी सीट से सांसद रहे राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल भी चुनाव नहीं लड़ने जा रहे। भंडारा-गोंदिया के साथ पालघर सीट पर एक साथ चुनाव होने वाला है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी द्वारा फिर से एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किये जाने के बाद सीट बंटवारे की स्थिति पूर्व की तरह की रहेगी। भंडारा-गोंदिया अघाड़ी युति में राका के पास ही थी।

राष्ट्रवादी पार्टी की तरफ से तय किये गए उम्मीदवार विजय शिवणकर की जड़े बीजेपी से ही जुडी है। विजय राज्य के पूर्व मंत्री माधवराव शिवणकर के पुत्र है। पिता अब भी बीजेपी में ही है। विजय शिवणकर बीजेपी से चुनाव जीतकर जिला परिषद के अध्यक्ष भी बने लेकिन राष्ट्रवादी में शामिल होने के लिए उन्होंने कार्यकाल के बीच में ही इस्तीफ़ा दे दिया। बीजेपी और राका उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा होनी बांकी है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 28 मई को मतदान,31 मई को मतगणना होगी जबकि 3 मई से 8 मई के दरमियान नामांकन और 14 मई को उम्मीदवार अपना फॉर्म वापस ले सकेंगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.