
नागपुर: नागपुर के स्थानीय उद्योगपति अरुण लाखानी भाजपा की ओर से विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने लाखानी का नाम वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरोली सीट से तय किया है। सूत्रों ने नागपुर टुडे को मिली जानकारी के अनुसार ख़ुद अरुण लाखानी द्वारा हामी भरे जाने के बाद उनका नाम तय किया गया है। और उन्हें पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा बधाई संदेश भेजा जाना शुरू भी हो चुका है।
शनिवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और वर्धा-चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के बीच बैठक हुई जिसमे उम्मीदवार का नाम तय किया गया। अरुण लाखानी नागपुर के ही साथ विदर्भ का जाना माना नाम है। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े होने के बावजूद वो विभिन्न सामाजिक कार्यो से भी जुड़े रहते है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के ही साथ पार्टी के अन्य नेताओं से उनका नजदीकी संबंध है।
लाखानी के नाम पर संघ द्वारा सहमति प्राप्त हो चुकी है। सिर्फ बीजेपी ही नहीं उनके संघ पदाधिकारियों के साथ भी बेहतर संबंध है। स्मृति भवन में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों के साथ उन्होंने संघ प्रमुख डॉ मोहन भगवत के साथ भी कार्यक्रमों में मंच साझा कर चुके है। वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरोली स्थानिक स्वराज संस्था निर्वाचन क्षेत्र में आदिवासियों के साथ ही समाज के अन्य पिछड़े वर्गो के बीच में संघ का व्यापक काम है।
लाखानी के नाम को चुने जाने की एक बड़ी वजह उनकी समाजकार्य में दिलचस्पी भी है। उनके इसी रुझान को देखते हुए संघ ने भी उन्हें इस सीट के लिए उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में देखा हो सकता है। वर्तमान में इस सीट पर बीजेपी के ही मितेश भांगड़िया एमएलसी है,जिनका नाम दावेदारी से कट चुका है। वैसे इन तीनों जिलों में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति को देखते हुए पार्टी उम्मीदवार की आसान जीत की संभावना भी प्रबल है। वैसे भाजपा का प्रयास सीट पर निर्विरोध चुनाव कराये जाने की है। लाखानी मंगलवार या बुधवार को अपना नामांकन भर सकते है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 3 मई है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
भेदोड़कर सदर थाना सरकारी कार्यालय में लाखों की चोरी
एमपी बस स्टैंड पर खड़ी ट्रैवल्स बस में भीषण आग बड़ा हादसा...
सोमैया के दौरे पर महानगरपालिका में हंगामा...







