Published On : Mon, Feb 20th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

नागपूर की ‘मोहिनी मैदमवार’ बनी मिसेस इंटरनॅशनल ग्लैम आइकॉन सीजन-4 की विजेता!

नागपुर शहर का विश्वस्तर पर गौरव बढ़ाया
Advertisement

नागपूर टुडे – हाल ही में मिसेस इंटरनॅशनल ग्लैम आइकॉन सीजन-4 का आयोजन मुंबई के रेडिसन हॉटेल में सुनिता भगत द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी जानेमाने फिल्मकार तथा अभिनेता अरबाज खान थे, इस शो में भारत के कोने कोने से लेकर विदेश से भी जैसे मलेशिया, ओमेन सहित कई देशों से ब्यूटी पेजेंट में कंटेस्टंट शामिल हुए थे।

इस प्रतियोगीता में नागपुर की रहिवासी मोहिनी मैदमवार विजेता चुनी गई, जिन्हें प्राइड ऑफ नेशन (PRIDE OF NATION) खिताब से फ़िल्म अभिनेता और सलमान खान के भाई अरबाज खान के हाथो नवाजा गया।

मोहिनी सॉफ्टवेअर- इंजिनियर है और साथ-साथ इंटेरियर डिझायनर का भी काम करती हैl उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था, मोहिनी ने अपने सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता और पति अनिकेत मैदमवार सहित समुचे परिजनों को दिया है।

Advertisement

मोहिनी के पती अनिकेत मैदमवार नागपुर महानगर पालिका के गार्डन डिपार्टमेंट (ठेकेदार) का काम लेते है,जब की उनके पिता रमेश सांभारे ईमानदार रिटायर्ड पुलिस अधिकारी है। मोहिनी भविष्य में समाज के लिए बहुत कुछ करने का जज्बा रखती है। उनकी इस उपलब्द्धि पर शहरवासी गौरान्वित महसूस कर रहे है।

– रविकांत कांबले

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.