Published On : Mon, Feb 20th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Live Video गोंदिया: 7 लाख का गांजा बरामद , एक तस्कर गिरफ्तार , मुख्य सरगना फरार

उड़ीसा से गोंदिया लाई जाती है , सूखे नशे की खेप , लोकल क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा
Advertisement

गोंदिया: युवा पीढ़ी की नसों में नशे का जहर घोलने वाले मादक पदार्थों की बिक्री गोंदिया जिले में लंबे अरसे से होती आ रही है। जिले में कई एैसे बड़े तस्कर सक्रिय है जो उड़ीसा तथा आंध्र जैसे राज्यों से तस्करी के माध्यम से बड़े पैमाने पर सूखे नशे की खेप गोंदिया जिले में लाकर , गांजा बिक्री द्वारा चांदी काट रहे है।

इसी बीच लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक मकान में अवैध रूप से बिक्री हेतु संग्रहित कर रखा 33 किलो 688 ग्राम गांजा जब्त करने में सफलता हासिल की है तथा इस प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूजा फरार हो चुका है।

दरअसल 19 फरवरी को स्थानिक अपराध शाखा पथक के सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन कावड़े इन्हें खबरी ने गुप्त जानकारी देते बताया कि, श्रीनगर निवासी एक शख्स द्वारा बाजपेयी वार्ड (गौतमनगर ) के एक मकान में अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए संग्रहित कर रखा गया है ,सूचना पाते ही पोउपनि. कावड़े ने जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

इस संदर्भ में तत्काल एक्शन लेने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों से मिलते ही एलसीबी टीम ने शहर के बाजपेयी वार्ड के गौतमनगर इलाके में राकेशसिंग उर्फ बंटी खटवार (ठाकूर ) नामक युवक के मकान में रविवार 19 फरवरी शाम 5.45 बजे दबिश दी, इस दौरान तलाशी में मकान के दुसरे कमरे के भीतर प्लास्टिक पॉलिथीन में पैक किए गए 30 पैकेट पाए गए।

Advertisement

उक्त पैकेटों के भीतर हरे रंग का तेज गंध वाला कुल 33 किलो 688 ग्राम अच्छी क्वालिटी का गांजा पाया गया जिसका मूल्य 6 लाख 73 हजार 760 रूपये आंका गया है। बताया जाता है कि, उक्त गांजा आरोपी खुशाल उर्फ पप्पु अगड़े (रा. श्रीनगर) द्वारा आरोपी राकेशसिंग खतवार (38 रा. बाजपेयी वार्ड) के मकान में अवैध रूप से बिक्री हेतु संग्रहित कर रखा गया था।

पुलिस ने बरामद गांजे सहित आरोपी राकेशसिंग को गोंदिया शहर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है जबकि मुख्य आरोपी खुशाल अगड़े यह फरार हो चुका है।
बहरहाल इस प्रकरण में दोनों आरोपियों के खिलाफ गोंदिया शहर थाने में फिर्यादी पोनि दिनेश लबड़े की रिपोर्ट पर धारा 8 (क), 20, 29 एन डी. पी. एस. कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उक्त कार्रवाई एलसीबी के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े के मार्गदर्शन में सउपनि. अर्जुन कावड़े, पो.ह. राजु मिश्रा, भुवनलाल देशमुख, चेतन पटले, नेवालाल भेलावे, संतोष केदार,अजय रहांगडाले, मपोसि कुमुद येरणे ,चा.पो सि मुरलीधर पांडे द्वारा की गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.