Published On : Mon, Jan 2nd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

भगवान के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने शुरू किया नया साल

Advertisement

नागपुर। शहर के विविध मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भगवान का दर्शन कर नए साल की शुरुआत की। शहर के सुप्रसिद्ध टेकड़ी गणेश मंदिर तथा वर्धा मार्ग पर स्थित साईं मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली। बच्चे, बुज़ुर्ग, वयस्क, महिलाएं सभी अनुयायियों का उत्साह देखते ही बनता था।

Gold Rate
Apr 28- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,44,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विशेष रूप से साईं मंदिर को आकर्षक फूलों और रोशनाई से इस अवसर पर सजाया गया था। शहर के इन दोनों धार्मिक स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण एकत्रित हुए और सभी ने आने वाले नए साल में कामयाबी और सुख-समृद्धि एवं परिजनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

दोनों धार्मिक स्थानों पर स्वयंसेवकों तथा पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए विविध इंतेज़ाम किए और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया। पुलिस दस्तों का भी कड़ा बंदोबस्त रहा।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement