Published On : Mon, Oct 1st, 2018

नागपुरी संतरे का विदेशी विशेषज्ञ करेंगे अध्ययन, बताएँगे उत्पादन बढ़ाने के नुस्ख़े

Advertisement

नागपुर: स्पेन, इजिप्ट और मध्यपूर्व एशिया में उत्पादित संतरा विशेषज्ञ रैमान नेविया 3 दिवसीय दौरे पर विदर्भ आए हुए हैं. वे यहां के संतरा उत्पादन का अध्ययन करेंगे और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के संदर्भ में तकनीक साझा करेंगे. अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. गडकरी ने बताया कि नेविया से विदर्भ के संतरों की गुणवत्ता बढ़ाने आदि के संदर्भ में तकनीकी व विविध समस्याओं के संदर्भ में चर्चा की.

इस अवसर पर महाआरेंज के राहुल ठाकरे भी उपस्थित थे. नेविया का यह दौरा महाआरेंज, स्पेन के ट्रेडकार्प इंटरनेशनल, धनश्री एग्रो इंडस्ट्रीज पुणे, प्रगति इंटरपाइजेस अमरावती, शिवाजी कृषि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है.

नेविया व गडकरी के बीच स्पेन व भारत दोनों देशों में संतरा उत्पादन के संदर्भ में तकनीक ज्ञान व समस्याओं के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई. संतरा का आकार समान होना, मिठास बढ़ाने, संतरे की टिकाऊ क्षमता व संतरा को फायटोपथोरामुक्त करने के साथ ही उत्पादक बढ़ाने के संदर्भ में गहन चर्चा हुई. नेविया तीन दिनों तक विदर्भ भर में संतरा उत्पादक क्षेत्रों का दौरा करेंगे व कृषि विद्यालय के विशेषज्ञों से चर्चाएं भी करेंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.