Published On : Tue, Aug 11th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

पत्थर से सिर पर वार कर गला दबाने की कोशिश का आरोप
Advertisement

नागपुर: सक्करदरा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई और उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया। इसके बाद जमीन पर गिराकर उसका गला दबाने की कोशिश भी की गई। सक्करदरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता वैभव उर्फ विक्की दिलीप जामगाडे सब्जी बेचने का व्यवसाय करते हैं। वह शाम को अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवारी क्वार्टर के डुक्कर चौक के पास आरोपी अखिलेश राजू रंगारी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि अखिलेश ने वैभव के साथ गाली-गलौज की और उनके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। हमले में वैभव जमीन पर गिर गए, जिसके बाद आरोपी ने हाथ से उनका गला दबाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी।

घायल वैभव ने शोर मचाया और किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस थाने पहुंचे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

शिकायत के आधार पर सक्करदरा पुलिस ने अखिलेश रंगारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.