Published On : Tue, Aug 11th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नौकरी का झांसा देकर 25 लाख की ठगी का आरोप, कंसल्टेंसी संचालक पर केस

शिकायतकर्ता से 11 लाख लेने का दावा, पैसे मांगने पर धमकी देने का भी आरोप
Advertisement

नागपुर: लकड़गंज थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आंबेडकर चौक, सीए रोड स्थित साई कंसल्टेंसी के संचालक किरण हेडाऊ पर शिकायतकर्ता समेत पांच लोगों से रकम लेने का आरोप है। लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता निर्भय राऊत के अनुसार, किरण हेडाऊ ने उन्हें नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि इसी भरोसे पर अलग-अलग समय में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और RTGS के जरिए उनसे करीब 11 लाख रुपये लिए गए।

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रकम देने के बावजूद जब नौकरी नहीं लगी तो शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी ने रकम लौटाने के बजाय टालमटोल की और कथित तौर पर खुद को हार्ट पेशेंट बताते हुए जेल जाने की धमकी दी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने चार अन्य लोगों को भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे करीब 14 लाख 23 हजार रुपये लिए। इस तरह शिकायतकर्ता समेत पांच लोगों से कुल 25 लाख रुपये से अधिक लेने का आरोप लगाया गया है।

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद लकड़गंज पुलिस ने साई कंसल्टेंसी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब लेनदेन, बैंक खातों और नौकरी दिलाने के नाम पर किए गए वादों की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.