Published On : Sat, Jul 25th, 2015

नागपुर (कोंढाली) : युवा किसान ने की आत्महत्या

Advertisement


कोंढाली (
नागपुर)
। यहां से 9 किमी दुरी पर स्थित कचारी सावंगा में एक युवा किसान ने विष प्राशन कर आत्महत्या कर ली. मदन घनश्याम सारवे (24) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन के पिताजी के नाम पर पांच एकड़ जमीन है. खेती का सारा काम मदन ही देखता था. विगत दो-तीन वर्षो से अकाल से पीड़ित मदन के परिवार पर जिला मध्यवर्ती बैंक का डेढ़ लाख का कर्जा था. इस साल भी खेती का घाटा लगा था. इससे तंग आकर मदन ने 23 जुलाई के शाम सात बजे के करीब विष प्राशन कर लिया. उसे तुरंत काटोल रुग्णालय ले जाया गया. लेकिन हालत गंभीर होने से उसे लता मंगेशकर अस्पताल, वानाडोंगरी में रेफर किया गया. जहां उपचार के दौरान शनिवार 25 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया. काटोल तहसील की ये एक माह में तीसरी किसान आत्महत्या की घटना है.

Representational Pic

Representational Pic

suicide

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.