Published On : Sat, Jul 25th, 2015

अमरावती : पूर्व राज्यपाल रासु गवई का निधन

Advertisement


आज दारापुर में अंतेष्टि

Rasu Gawai
अमरावती।
रिपब्लीकन पार्टी आफ इंडिया (रिपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार व केरल के राज्यपाल रह चुके रासु उर्फ दादासाहब गवई का शनिवार को दोपहर 1.30 बजे नागपुर के श्रीकृष्ण हास्पीटल में निधन हो गया. इस तरह रिपाई के इस सूर्य का अस्त होने की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई. पिछले एक माह से उनका इस निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. शनिवार को रात 10 बजे उनका पार्थिव स्थानीय कांग्रेस नगर स्थित निवासस्थान पर लाया जाएगा. रविवार को सुबह 11 बजे तक पार्थिव दर्शनार्थ रखा जाएगा. रविवार को दोपहर 1 बजे उनके जन्म गांव दारापुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.