
नागपुर: नागपुर के यशोधरानगर पुलिस थाने ने घरफोड़ियों और वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 8 मामलों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। बरामद सामान में दोपहिया वाहन, स्कूटर, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी शामिल है।
शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यशोधरानगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यशोधरानगर, अंबाझरी, रणप्रतापनगर, लकड़गंज, पाचपावली तथा नागपुर ग्रामीण के रामटेक थाना क्षेत्र में चोरी और वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख मोहिउद्दीन उर्फ रहीम शेख कलीम, मोहम्मद कैफ असमुद्दीन अंसारी, नरेंद्र उर्फ बाली चिंतामण चौके और निलेश मुरलीधर बाचे के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिल, दो स्कूटर, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित करीब 6 लाख रुपये का माल जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अन्य अपराधों की भी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की जांच कर चोरी का सामान बरामद किया।
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय था और लंबे समय से चोरी तथा वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate







