नागपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाठोड़ा पुलिस थाने में पदस्थ एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी की पहचान प्रणाली बेनके के रूप में हुई है।
एसीबी के अनुसार, 32 वर्षीय एक ट्रैवल्स व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला से बीमा संबंधी राशि दिलाने में मदद करने के बाद वह अपने कमीशन की मांग कर रहा था। इसी विवाद के चलते उसने संबंधित महिला के खिलाफ वाठोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के बाद महिला ने कथित तौर पर व्यवसायी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी पीएसआई प्रणाली बेनके को सौंपी गई थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में कार्रवाई नहीं करने और उसे राहत देने के बदले पीएसआई ने 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत देने से इनकार करते हुए व्यवसायी ने फरवरी 2026 में एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया।
एसीबी ने शिकायत की जांच कर आरोपों की पुष्टि के बाद मार्च 2026 में ट्रैप की योजना बनाई। इसी दौरान आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये पुलिस थाने में लाकर देने को कहा था। हालांकि, एसीबी की कार्रवाई की भनक लगने के बाद वह अवकाश पर चली गई थीं, जिससे कार्रवाई तत्काल नहीं हो सकी।
मामले की विस्तृत जांच के बाद एसीबी ने सोमवार को वाठोड़ा पुलिस थाने में आरोपी महिला पीएसआई के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज कराया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है। एसीबी यह भी जांच कर रही है कि इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




