Published On : Thu, Oct 8th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

शादी के बाद भी नहीं थमा पीछा, पूर्व प्रेमी ने महिला की निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर की वायरल

Advertisement

शादी के बाद भी नहीं थमा पीछा, पूर्व प्रेमी ने महिला की निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर की वायरल
नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र से एक महिला को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर परेशान करने और उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला से रिश्ता खत्म होने और उसकी शादी के बाद भी पूर्व प्रेमी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। महिला की शिकायत पर नंदनवन पुलिस ने गुजरात निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VO:
जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय शिकायतकर्ता महिला के आरोपी प्रतीक नरेंद्रभाई देवाने के साथ पहले प्रेम संबंध थे। इसी दौरान आरोपी ने महिला की कुछ निजी तस्वीरें अपने पास रख ली थीं। आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर महिला ने उससे संबंध खत्म कर दूसरी जगह शादी कर ली।

आरोप है कि शादी के बाद आरोपी ने महिला की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। महिला ने इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद आरोपी कथित तौर पर महिला और उसके पति को फोन कर अश्लील भाषा में गाली-गलौज करता रहा।

इतना ही नहीं, आरोपी पर सोशल मीडिया के जरिए महिला का पीछा करने और उसकी निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल करने का भी आरोप है। महिला की शिकायत के आधार पर नंदनवन पुलिस ने आरोपी प्रतीक देवाने के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.