Published On : Mon, Apr 8th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ठगी, एयर फोर्स अधिकारी बनकर बढ़ाया संपर्क

Advertisement

नागपुर : नागपुर में महिला का अश्लील वीडियो फोटो बनाकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी श्याम सुपातकर के खिलाफ रेप, फिरौती समेत अन्य धाराओं में रविवार (7 अप्रैल) को मामला दर्ज किया है.

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की कवायद तेज हो गयी है. पुलिस के मुताबिक महिला चार साल पहले आरोपी से संपर्क में आयी थी. आरोपी ने श्याम वर्मा के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया था. उसने खुद को एयर फोर्स का अधिकारी बताते हुए गुजरात में तैनाती की बात कही थी.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर चार लाख की ठगी

सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई. अंत में दोनों ने एक दूसरे से मिलने का फैसला किया. पुलिस का कहना है कि मुलाकात के दौरान श्याम सुपातकर ने महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पीने को दिया. नशीला पदार्थ पीने के बाद महिला बेहोश हो गयी. बेहोशी में आरोपी ने महिला का अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया. सुपातकर ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला से चार लाख रुपये ऐंठ लिये.

Advertisement

फर्जी अकाउंट बनाकर फेसबुक पर दिया झांसा

महिला का आरोप है कि सुपातकर ने मांग पूरी नहीं करने पर वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी. बदनामी के डर से आरोपी की मांग को पूरी करना पड़ा. आरोपी ने चार लाख कैश और सोने चांदी के जेवरात ले लिये. महिला को मालूम हो गया कि फर्जी एयर फोर्स अधिकारी की धोखाधड़ी का शिकार हो गयी है. पुलिस को दी तहरीर में महिला ने घटना का विवरण दिया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. एयर फोर्स का अधिकारी बनकर महिला को चूना लगाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.