Published On : Wed, Jul 1st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पुलिस बनकर ठगी, बुजुर्ग की सोने की अंगूठी लेकर फरार

Advertisement

नागपुर: वाठोडा थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर ठगी का मामला सामने आया है। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड शिक्षक को दो बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर झांसे में लिया और उनकी सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह 62 वर्षीय शंकर काशीनाथ बुरूटकर, जो सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, रोज़ की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि इलाके में एक व्यक्ति पर हमला हुआ है और वे जांच कर रहे हैं।

आरोपियों ने बुजुर्ग से कहा कि सोने की अंगूठी पहनकर घूमना सुरक्षित नहीं है, इसलिए उसे निकालकर जेब में रख लें। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति के साथ भी ऐसा ही दिखावा किया। पुलिस को संदेह है कि वह व्यक्ति भी आरोपियों का साथी था।

झांसे में आए बुजुर्ग ने अपनी करीब 24 हजार रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी आरोपियों को दे दी। बदमाशों ने अंगूठी को कागज में लपेटकर वापस देने का नाटक किया और मौके से फरार हो गए। कुछ दूर जाने के बाद जब पीड़ित ने कागज खोला तो उसमें अंगूठी नहीं थी।

Advertisement

इसके बाद पीड़ित ने वाठोडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.