Published On : Thu, Oct 8th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

स्कूल बस में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

नागपुर के वाठोडा चौक की घटना, नागरिकों ने जान जोखिम में डालकर बच्चों को सुरक्षित निकाला
Advertisement

स्कूल बस में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

नागपुर : नागपुर के वाठोडा चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निजी स्कूल बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में कई विद्यार्थी सवार थे। आग लगते ही आसपास मौजूद नागरिक और दुकानदार मदद के लिए दौड़े और बच्चों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। कुछ विद्यार्थियों को बस की खिड़की से बाहर निकालकर सुरक्षित बचाया गया।

VO:
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बस के पिछले हिस्से से शुरू हुई और देखते ही देखते बस से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ बच्चों को बस की खिड़की से बाहर खींचकर सुरक्षित निकाला गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी विद्यार्थी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद स्कूल बसों की वायरिंग, अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.