
नागपुर. अब तक तो केवल पुरुष ही वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय थे, लेकिन पांचपावली पुलिस ने ऐसे युवक को चोरी के वाहन के साथ पकड़ा जो अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर वाहन चोरी करता था. पुलिस ने दोनों से चोरी के 2 वाहन जब्त किए हैं. पकड़े गए आरोपियों में मेहंदीबाग निवासी सम्राट उर्फ राजा अशोक पाठक (20) और बालाभाऊपेठ निवासी सोनू दीपक चक्रधर (29) का समावेश है.
सोनू के पति की मौत हो चुकी है. वह बालाभाऊपेठ परिसर में अकेली रहती है. राजा के साथ उसके प्रेम संबंध थे. पांचपावली निवासी गुलशन पुरी (26) ने 17 फरवरी को अपना दुपहिया वाहन पांचपावली पुलिया के नीचे खड़ा किया था. इसी समय राजा और सोनू ने मिलकर उसका वाहन चोरी कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. राजा पुलिस को चोरी के वाहन के साथ मिला. उससे पूछताछ करने पर प्रेमिका सोनू के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की कबूली दी.
दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत ली गई. जांच में पता चला कि गुलशन के अलावा 8 फरवरी को भानखेड़ा परिसर से भी एक मोपेड चोरी की थी. दोनों वाहन पुलिस ने जब्त कर लिए. आरोपियों से पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी है. डीसीपी राहुल माकणीकर और एसीपी वालचंद्र मुंढे के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर अशोक मेश्राम, एएसआई संजय वानखेड़े, अशोक फुंड, कांस्टेबल अविराज भागवत, सचिन भिमटे और प्रवीण वाकोड़े ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews
वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak
अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews
रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra
निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...
भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news




