Published On : Sun, Feb 24th, 2019

मनीषनगर रेलवे क्रासिंग के पास कार ने 3 वाहनों को मारी टक्कर

Advertisement

नागपुर. मनीषनगर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार चालक ने एक के बाद 3 वाहनों को टक्कर मारी. इस हादसे में एक व्यक्ति भी जख्मी हुआ. पुलिस घटनास्थल पर तो पहुंची, लेकिन सभी ने आपस में समझौता कर मामला निपटा दिया.

जानकारी मिली है कि कार एक वरिष्ठ नागरिक चला रहे थे. मनीषनगर रेलवे क्रासिंग के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई. एक वाहन को टक्कर मारने के बाद स्टेयरिंग संभाली नहीं गई. कार ने 2 और वाहनों को टक्कर मारी. परिसर में खलबली मच गई. नागरिकों की भीड़ लग गई. लोगों में गुस्सा था.

किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. खबर मिलते ही बेलतरोडी थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण में आ चुकी थी. सभी ने आपस में समझौता कर मामला निपटा दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.