Published On : Mon, Jul 6th, 2020

नागपुर यूनिवर्सिटी में इस वर्ष नहीं होगी फ़ीस बढ़ोत्तरी

Advertisement

नागपुर– नागपुर यूनिवर्सिटी की ओर से सालभर के लिए किसी भी प्रकार की फ़ीस बढ़ोत्तरी नहीं करने का निर्णय लिया गया है. इससे कोरोना काल में विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलनेवाली है. नागपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन द्वारा इस मुद्दे को लेकर कुलगुरु से चर्चा जारी थी. हालही में व्यवस्थापन परिषद् की बैठक में इसपर निर्णय लिया गया है. राज्य में कोरोना के बढ़ने से उद्योग और सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद किए गए थे.

इसके कारण अनेकों के रोजगार चले गए. खेतों पर इसका बड़ा असर हुआ. जिसके कारण विद्यार्थियों की फ़ीस भरने के लिए पालकों के पास पैसे नहीं है. इस वजह से विद्यार्थियों को फ़ीस भरना कठिन है. यूनिवर्सिटी की ओर से हर साल फ़ीस बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रहता है, कोरोना के कारण जिले पर संचार नियम लागू है. ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के जीवन पर परिणाम होने का खतरा था. इसके साथ ही फ़ीस बढ़ोत्तरी के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई छोड़ने की नौबत आ गई थी.

नागपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने इस बारे में कुलगुरु को निवेदन देकर मांग की थी की इस साल शैक्षणिक सत्र के लिए किसी भी प्रकार की शुल्क बढ़ोत्तरी न की जाए. व्यवस्थापन परिषद् के सदस्य डॉ.नितिन कोंगरे ने लगातार यह विषय कुलगुरु के सामने उठाया था. इसी को लेकर पिछले हफ्ते हुई यूनिवर्सिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.