Published On : Mon, Jul 6th, 2020

कोरोना के कारण काटोल 3 दिनों तक रहेगा बंद

Advertisement

काटोल– रविवार को काटोल शहर में सबसे ज्यादा 8 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शहर में दहशत का वातावरण निर्माण हो चूका है. हफ्तेभर में कुल मरीजों की संख्या 11 से ऊपर पहुंच गई है. इसमें आंध्रप्रदेश कनेक्शन के साथ दूसरा रायगढ़ से आए हुए मरीजों के कारण भी लोग भयभीत है.

शनिवार रात को और रविवार सुबह काटोल शहर में कोविड-19 के बड़े प्रमाण में मरीज मिलने की चर्चा शुरू हुई. इसी दौरान पास के ही गांव झिलपा और पानवाड़ी इस गांव से एक-एक मरीज मिलने के कारण शहर समेत ग्रामीण भाग में भी सनसनी मच गई. जिसके कारण जनता कर्फ्यू की अपील की गई है.

शहर में एक ही दिन में आठ मरीज मिलने के साथ ही मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण आकड़ा बढ़ रहा है. इसके पूर्व रिधोरा कनेक्शन में से तीन मरीज काटोल के राउतपुरा में मिले थे. उसके बाद अब तीन हफ्ते के बाद आंध्र कनेक्शन से 11 मरीजों की संख्या होने से काटोल बाजार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार को पूरी तरह से बंद रखने का आव्हान व्यापारी संघ व् व्यापारी कल्याणकारी संघ ने किया है.

कल काटोल से 3 किलोमीटर स्थित पानवाड़ी गांव का मरीज रायगढ़ से आने के साथ ही होमक्वारंटाइन होने की जानकारी सामने आयी है. रविवार को उसके स्लॅब के नमूने पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को भी जांच करानी होगी. शहर में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण आपत्ति व्यवस्थापन समिति ने सावधानी रखने की अपील एसडीओ श्रीकांत उंबरकर ने की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.