
दोपहर करीब 2 बजे हेलमेट के भीतर से अचानक फुफकारने की आवाज़ सुनाई दी। जब परिवार के सदस्यों ने पास जाकर देखा तो हेलमेट के अंदर कोबरा सांप दिखाई दिया। यह देख मिताली चतुर्वेदी और उनके परिवार के लोग घबरा गए। कुछ ही देर में कॉलोनी के अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और भय का माहौल बन गया।
घटना की सूचना तुरंत नागपुर के जाने-माने वाइल्डलाइफ रेस्क्यूर और वाइल्ड एनिमल्स एंड नेचर हेल्पिंग सोसायटी के अध्यक्ष शुभम जी.आर को दी गई। सूचना मिलते ही शुभम जी.आर मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी, साहस और कुशलता के साथ हेलमेट में छिपे ज़हरीले कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उस कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, कोबरा के ज़हर में न्यूरोटॉक्सिक वेनम पाया जाता है, जो काटने के बाद 40 से 45 मिनट के भीतर इंसान की जान भी ले सकता है।
इस दौरान शुभम जी.आर ने कहा कि सांप अक्सर भोजन की तलाश में या सुरक्षित स्थान खोजते हुए घरों के आसपास आ जाते हैं। सांप पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन के लिए बेहद जरूरी होते हैं, इसलिए उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ देना ही सबसे सही समाधान है।
इस समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और एक बार फिर वाइल्डलाइफ रेस्क्यूर की भूमिका की अहमियत सामने आई।

Oplus_131072
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




