Published On : Wed, Dec 31st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: 31st की जोशीली रात , जश्न का सैलाब और पुलिस का चक्रव्यूह

गोंदिया रेडी टू पार्टी… पुलिस रेडी टू एक्शन! एक तरफ डीजे डांस , दूसरी तरफ नाकाबंदी
Advertisement

गोंदिया। आज थर्टी फर्स्ट और कल नए साल 2026 के स्वागत की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, गोंदिया शहर उत्साह, उमंग और उल्लास के रंगों में पूरी तरह डूबता नजर आ रहा है। होटल, रेस्टोरेंट, फार्महाउस, लॉज, क्लब, कैफे और सार्वजनिक स्थलों पर 31st और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियां चरम पर हैं।

कई जगहों पर हो जाए हो रहे आयोजनों को लेकर युवा वर्ग में खासा जोश है, शहर मानों जश्न की धड़कनों के साथ धड़क रहा है लेकिन जहां एक ओर जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कानून-व्यवस्था की कमान पुलिस प्रशासन के मजबूत हाथों में है।
किसी भी अप्रिय घटना पर ब्रेक लगाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रही है।

जश्न पर हुड़दंग नहीं , कानून का डंडा तैयार

जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने जिले के सभी 16 पुलिस थानों और 11 सशस्त्र दूरक्षेत्रों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा।

महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर फिक्स पॉइंट बंदोबस्त, नाकाबंदी, कोबिंग ऑपरेशन, गश्ती -पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है ताकि यातायात बाधित न हो और जश्न सुरक्षित रहे।

Advertisement

महिला-बाल सुरक्षा पर खास फोकस

गोंदिया शहर और रामनगर थाना क्षेत्रों में महिलाओं और टीन एजर बच्चों की सुरक्षा के लिए दामिनी स्क्वाड, चार्ली स्क्वाड, गश्ती दस्ते और वायरलेस मैसेजिंग सिस्टम को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया हैपूरे जिले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

अवैध शराब, जुआ अड्डों पर पैनी नज़र

अवैध देशी-विदेशी शराब , हाथभट्टी शराब की बिक्री-तस्करी और जुआ अड्डे चलाने वालों पर पुलिस की सख्त नज़र रहेगी।
होटल, बार, पब, रिसोर्ट, ढाबे, फार्महाउस, क्लब और कैफे—हर आयोजन स्थल पर विशेष चौकसी बरती जाएगी , प्रमुख चौराहों पर ड्रंकन ड्राइव मुहिम चलाई जा रही है। सड़कों पर बाइक से स्टंटबाजी करने और उत्पात मचाने वाले मनचलों पर तुरंत कार्रवाई तय है।

डीजे की कर्कश आवाज़ पर ब्रेक, हर मोड़ पर पुलिस

आयोजित जश्न पार्टियों में तेज और कर्कश आवाज में डीजे, लाउड स्पीकर पर नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी इस बात के निर्देश भी पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी कर दिए गए हैं , ड्रंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है तथा शराब पीकर मस्ती और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव के तहत धर पकड़ हेतु जगह-जगह चेक पॉइंट, ब्रेथ एनालाइजर से जांच, और दोषियों पर चालान, लाइसेंस निलंबन व वाहन जब्ती जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नशा कर वाहन चलाया तो चालान नहीं- सीधी कार्रवाई

जिला पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नए साल 2026 का स्वागत शांतिपूर्ण, सुरक्षित और मर्यादित तरीके से करें।
नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं और पुलिस को पूरा सहयोग दें।

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि- नशे में वाहन चलाकर जान जोखिम में डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.