Published On : Fri, Sep 18th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

तड़ीपार होकर भी घर से चला रहा था शराब का धंधा! नागपुर में पुलिस की कार्रवाई, ₹18,370 का माल जब्त

Advertisement

तड़ीपार होकर भी घर से चला रहा था शराब का धंधा! नागपुर में पुलिस की कार्रवाई, ₹18,370 का माल जब्त

नागपुर: गणेशोत्सव और नवरात्रि के मद्देनजर शहर से अस्थायी रूप से तड़ीपार किए गए एक आरोपी के खिलाफ नागपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के एस्कॉर्ट पथक ने आरोपी के घर पर छापा मारकर गावठी हाथभट्टी की शराब, देशी शराब की बोतलें और नकदी समेत कुल ₹18,370 का माल जब्त किया है।

यशोधरा नगर में घर से शराब बेचने की सूचना

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मामला यशोधरा नगर चौक का है। गुरुवार रात पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील के एस्कॉर्ट पथक को सूचना मिली थी कि बाबुलाल गोविंदराव हुमे अपने घर से गावठी हाथभट्टी की शराब और देशी शराब की कथित तौर पर बिक्री कर रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद एस्कॉर्ट पथक ने यशोधरा नगर पुलिस को साथ लेकर दो पंचों की मौजूदगी में आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को करीब ₹12,000 कीमत की गावठी हाथभट्टी की शराब, ₹2,160 कीमत की 90 एमएल की देशी शराब की 54 बोतलें और ₹4,210 नकद बरामद हुआ।

Advertisement

पुलिस ने शराब और नकदी समेत कुल ₹18,370 का माल जब्त किया।

तड़ीपार के बावजूद शहर में मिला आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी शराब बिक्री से जुड़े मामलों में शामिल रहा है। गणेशोत्सव और नवरात्रि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163(2) के तहत नागपुर शहर से अस्थायी रूप से तड़ीपार किया गया था।

इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी अपने घर पर मौजूद मिला। पुलिस के मुताबिक, वह घर से ही शराब की कथित अवैध बिक्री कर रहा था।

BNS और दारूबंदी कानून के तहत मामला दर्ज

इस मामले में यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 223 और महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65(ई) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील के मार्गदर्शन में एस्कॉर्ट पथक प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक भगवान कोळी और उनकी टीम ने की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.