
नागपुर: शहर में तड़ीपार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल के लिए तड़ीपार किए गए कुख्यात आरोपी सोहेल उर्फ ‘चाकू’ मोईनुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तड़ीपार आदेश का उल्लंघन कर नागपुर में रह रहा था। उस पर अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर एक रिश्तेदार महिला के घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप हैं।
पुलिस के अनुसार, डोबीनगर इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर तहसील पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सोहेल उर्फ ‘चाकू’ मोईनुद्दीन अंसारी के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि आरोपी को 16 फरवरी 2026 से एक वर्ष के लिए नागपुर जिले से तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद वह बिना अनुमति शहर में मौजूद था, जिससे उसने तड़ीपार आदेश का उल्लंघन किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी 25 वर्षीय महिला मित्र के साथ एक रिश्तेदार महिला के घर पहुंचा था। आरोप है कि दोनों ने महिला पर घर खाली करने का दबाव बनाया, उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
तहसील पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शहर में तड़ीपार और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...
बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews
सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news
महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...
बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ
राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...




