Published On : Fri, Jul 31st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

जेल से छूटते ही भड़काऊ वीडियो पोस्ट करना पड़ा महंगा, आरोपी फिर गिरफ्तार

घर से चाकू भी बरामद, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट डालने वालों को पुलिस की चेतावनी
Advertisement

नागपुर: सोशल मीडिया पर भड़काऊ और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कंटेंट के खिलाफ नागपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी हाल ही में अवैध पिस्टल रखने के मामले में जेल से रिहा हुआ था, लेकिन बाहर आते ही उसने कथित रूप से सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट कर दिया। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर एक चाकू भी बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमीन पटेल, निवासी हसनबाग, नागपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, करीब चार महीने पहले उसे अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद उसने व्यक्तिगत मुचलका (पर्सनल बॉन्ड) भरते हुए भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने का आश्वासन दिया था।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हालांकि, जेल से बाहर आने के कुछ ही समय बाद आरोपी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाला कंटेंट पोस्ट करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट साझा करने से बचने की अपील की गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.